चौथी भारतईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता में वैश्विक कल्याण और सुरक्षा पर दिया जोर

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 21 मार्च को दिल्ली में चौथी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की
News

2025-03-22 14:06:42

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 21 मार्च को दिल्ली में चौथी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की। इसमें दोनों पक्षों ने समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने और वैश्विक कल्याण के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुआनपुई सैयावी, संयुक्त सचिव ने किया। वहीं, ईयू प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेसिएज स्टाडेजेक, निदेशक (सुरक्षा और रक्षा नीति), यूरोपीय बाह्य कार्रवाई सेवा ने किया। बैठक में दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने, अवैध समुद्री गतिविधियों (IMA) पर रोक लगाने और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने क्षमता निर्माण और क्षेत्रीय कौशल विकास में संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष अगले दौर की वार्ता आपसी सहमति से तय तिथि पर आयोजित करेंगे। इससे पहले, तीसरी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता 5 अक्टूबर 2023 को ब्रुसेल्स में आयोजित हुई थी। उस बैठक में भारत का नेतृत्व मुआनपुई सैयावी ने किया था, जबकि ईयू का प्रतिनिधित्व राजदूत जोएनके बालफोर्ट, निदेशक (सुरक्षा और रक्षा नीति) ने किया था। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समुद्री कानून प्रवर्तन, क्षमता निर्माण और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की। साथ ही, भविष्य में भारत-ईयू के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion