यूपी में 4 बदमाश एसटीएफ मुठभेड़ में मारे गए, दो सोनीपत के

हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा मंजीत जमानत पर आया पर वापस नहीं गया।
News

2025-01-22 16:44:23

सोनीपत । जिला सोनीपत के रोहट निवासी सजायाफ्ता जमानत पर आए मनजीत की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई इसके साथ अन्य तीन और मारे गए हैं। यह मुठभेड उत्तर प्रदेश में शामली के झिंझाना क्षेत्र में 40 मिनट चली मुठभेड़, 30 राउंड फायरिंग हुए। मुस्तफा कग्गा गैंग के चार सदस्य मारे गए हैं। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जानकारी देने वाले ने कई बार पुलिस को गौ-तस्करी और अन्य मामलों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं। एसटीएफ के मुताबिक, टीम को मुखबिर से बदमाश अरशद की लोकेशन मिली थी। इसके बाद 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने बदमाशों की कार का पीछा किया। शामली के झिंझाना क्षेत्र में टीम ने बदमाशों की कार को घेर लिया। बदमाश एसटीएफ को देखते ही फायरिंग करने लगे। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एसटीएफ टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट में तीन गोलियां लगीं। इसके बाद टीम ने फायरिंग की। 3 बदमाश कार में ही मारे गए, जबकि 1 को कुछ दूरी पर मार गिराया। इनमें अरशद एक लाख रुपए का इनामी था। पुलिस और बदमाशों में 40 मिनट तक मुठभेड़ चली जिसमें 30 राऊंड फायर हुए। शामली में सोमवार देर रात दो बजे एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। चारों बदमाश हरियाणा के गोहाना नंबर की गाड़ी में सवार थे। सोनीपत निवासी मंजीत, करनाल निवासी सतीश, सहारनपुर निवासी अरशद के रूप में हुई है। एक बदमाश की पहचान की कोशिश जारी है। चारों बदमाश मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य थे। हरियाणा के बदमाश मंजीत पर हत्या का केस दर्ज है। वहीं सतीश पुलिस का मुखबिर रह चुका है और सब इंस्पेक्टर का बेटा है।बदमाश सतीश सोनीपत जिले के शेखपुरा गांव का रहने वाला था। 2015 से वह करनाल के मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसके पिता राज सिंह हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे। उनकी 2017 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। सतीश का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। मंजीत दहिया गांव रोहट खरखौदा, सोनीपत का रहने वाला है। 2021 में उस पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। 5 महीने पहले वह 40 दिन की पैरोल पर जेल से आया था। इसके बाद वह वापस नहीं गया। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। सूचना मिलते ही करनाल के एसपी गंगा राम पूनिया तुरंत करनाल अस्पताल पहुंचे। एसटीफ के घायल इंस्पेक्टर सुनील का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी राजीव कुमार और मनोज कुमार भी साथ में गुरुग्राम गए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion