39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव

सूरजकुंड मेला घुमाने में स्मार्ट साथी बनेगा ‘मेला साथी’ ऐप : डीसी
News

2026-02-03 15:02:35

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला घूमने आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से ‘मेला साथी’ ऐप का शुभारंभ किया गया है। इस ‘मेला साथी’ ऐप के जरिए पर्यटकों को मेले से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी।  

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का शुभारंभ 31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने किया था। पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित सूरजकुंड शिल्प मेला का 15 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इस मेला में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मेला साथी ऐप शुरू किया गया है। इस ‘मेला साथी’ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मेला साथी ऐप के जरिये पर्यटकों को स्टॉलों की लोकेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय, कलाकारों और शिल्पकारों का परिचय, खानपान जोन, पार्किंग व्यवस्था, आपात सेवाएं सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion