2025-04-27 20:55:07
हमीरपुर। चिकासी थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 28 वर्षीय एक विवाहित महिला अपने मायके से अपने 21 वर्षीय प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। पुत्री के प्रेमी युवक के साथ फरार होने के बाद महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। चिकासी थाना क्षेत्र के अमरपुरा गाँव की निवासी एक महिला ने चिकासी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 28 वर्षीय पुत्री बीते करीब 8 महीनों से अपने मायके ग्राम अमरपुरा में रह रही थी। तथा उसकी पुत्री अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी। बताया कि जरिया थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव का निवासी 21 वर्षीय एक युवक उसकी विवाहित पुत्री बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। बताया कि उसने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।