2025-03-16 20:48:10
रेवाड़ी । भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में जिला अध्यक्ष कि कुर्सी के लिए नेताओं की रस्साकसी का खेल आज खत्म हो जाएगा है। राव इंद्रजीत खेमा अपना जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पूरी तैयारी में हैं। 21 भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन 5 नेता पार्टी के द्वारा बनाए गए पैमाने पर खरे नहीं उतरे तो उनका नामांकन रद्द कर दिए गए। वहीं 2 नेताओं पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिलाध्यक्ष वंदना पोपली एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गई हैं। वंदना पोपली ने फिर किया आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया है। सूचना है कि नामांकन के लिए कुछ समय बढ़ाया गया है, ऐसे में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं। 45 से 55 उम्र तो ही बनेंगे जिलाध्यक्ष भाजपा की ओर से संगठन चुनाव में उम्र का पैमाना बनाया गया है। नामांकन करने वाले की उम्र 45 से 55 उम्र के बीच होनी चाहिए। 5 नामांकन इसी वजह से रद्द हुए क्योंकि उनकी उम्र 45 से 55 के बीच नहीं थी।