Alia Baby Shower: आलिया भट्ट के घर पर गोद भराई की सामने आई तस्वीर

News

2022-10-06 08:56:53

Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट तमाम चाहने वालों को ऐक्ट्रेस के गोदभराई (Alia Bhatt Baby Shower) का इंताजर था। इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की सफलता को लेकर तो सुर्खियों बटोर ही रहे हैं, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये कपल अपने आने वाले बच्चे को लेकर चर्चाओं में भी बने हुए है।

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन ऐक्ट्रेस में से है जो फैंस का दिल अपनी सादगी से जीत लेती हैं। बेबी शॉवर पर आलिया ने येलो कलर का सिंपल सा सूट पहना हुआ है। सादगी में आलिया कहर ढाती दिख रही हैं। सूट के साथ उन्होंने बड़ा सा मांग टीका पहना हुआ है। मांग टीके ने आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा दिये हैं।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे पहली तस्वीर में रिद्धिमा रणबीर के साथ दिख रही हैं और उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “होने वाले डैडी।” वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा के साथ आलिया हैं और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “होने वाली मां।” साथ ही रिद्धिमा ने एक औऱ तस्वीर साझा की है, जिसमें आलिया समेत पूरी गर्ल गैंग नज़र आ रही हैं।

आलिया भट्ट की गोदभराई पर नीतू कपूर, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आकांक्षा रंजन, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, रिद्धिमा कपूर, अयान मुखर्जी और रोहित धवन जैसे कई सितारे मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion