2023-10-11 18:57:24
लियो को लेकर इन दिनों खासा बज है। ये फिल्म दशहरे के मौके पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को मेकर्स विशाल स्तर पर बना रहे हैं। ये थलापति विजय की अगली पैन इंडिया मूवी है। जिसे लेकर हिंदी दर्शकों में भी उत्साह है। जिसकी बड़ी वजह संजय दत्त हैं। थलापति विजय और तृषा कृष्णन स्टारर इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का धांसू ट्रेलर मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं। जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब खबर है कि इस फिल्म में टॉलीवुड के एक धांसू सितारे की एंट्री होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक ये धांसू स्टार इस मूवी में कैमियो करता दिखेगा।
बज है कि सुपरस्टार राम चरण कॉलीवुड स्टार थलापति विजय की अपकमिंग मूवी लियो में नजर आ सकते हैं। फिल्मी हलकों में इसे लेकर जमकर कयासबाजी चल रही है। जिसके बाद राम चरण के क्रेजी फैंस ने एक्टर के फैन मेड पोस्टर्स भी वायरल कर दिए हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। राम चरण इस फिल्म में नहीं नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार राम चरण के लियो में आने की खबरें सही नहीं हैं। फिलहाल इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसका हमें भी इंतजार है।
बता दें कि थलापति विजय और संजय दत्त की मूवी लियो के निर्देशक लोकेश कनगराज हैं। लोकेश कनगराज कॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर है। इससे पहले वो कैथी, मास्टर और विक्रम जैसी जबरदस्त फिल्में दर्शकों को दे चुके हैं। यही वजह है कि उनकी अपकमिंग मूवी लियो को लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है।