2023-11-17 13:24:10
बॉलीवुड की बोल्ड बाला सनी लियोनी जहां भी जाती हैं, वहां पर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। सनी लियोनी को देखने के लिए हर इवेंट में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। एक्ट्रेस की बोल्डनेस का हर कोई दीवाना है, लेकिन अब सनी लियोनी ने अपना धार्मिक अवतार दिखाया है। सनी लियोनी हाल ही में वाराणसी पहुंचीं। यहां पर सनी लियोनी दुनिया भर में प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने धार्मिक फिल्मों पर अपनी राय रखी। साथ ही इस तरह की फिल्मों को करने की इच्छा भी जताई।
दरअसल, सनी लियोनी का नया म्यूजिक एल्बम थर्ड पार्टी जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसका प्रमोशन एक्ट्रेस लगातार कर रही हैं। इस गाने में सनी लियोनी के साथ पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह भी नजर आएंगे, जो पहले भी कई गाने और सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। इस गाने का प्रमोशन करने ही सनी लियोनी गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस एक दम देसी अवतार में नजर आईं। सनी लियोनी गंगा आरती में पिंक कलर का सूट पहनकर शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें सनी लियोनी पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ पूजा करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों ने ही गंगा करती दी। इस दौरान सनी लियोनी ने बताया कि वह धार्मिक फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए काफी कुछ पहले पता होना चाहिए।
बता दें कि सनी लियोनी ने सिनेमा में अपनी शुरुआत बिग बॉस के घर से की थी। उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को छोड़कर सबसे पहले बिग बॉस में एंट्री ली। इसके बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में फिल्में ऑफर हुईं। सनी ने कई आइटम नंबर किए हैं, जो फैंस के बीच छा गए। इसके अलावा, वह बीते साल फिल्म ओह माय गोस्ट में नजर आई थीं। वहीं, अब फैंस को सनी लियोनी के इस गाने का इंतजार है।