2022-11-12 11:15:28
दक्षिण भारतीय फ़िल्म पुष्पा द राइज में पुष्पा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा द रुल का पहला प्रोमो 17 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस फिल्म के पक्ष में हवा बनाने के लिए पहले प्रोमो में कुछ बीटीएस के शॉर्ट्स और अल्लू अर्जुन के टेस्ट शॉट्स होंगे ताकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बिच हाइप बनाया जा सके।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रुल का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म के निर्देशक का कहना है कि पुष्पा द रुल पहले के मुकाबले काफी बड़ी और बेहतर होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में बहुत ज्यादा अपेक्षाएं भी हैं। अब खबर आई है कि पुष्पा द रुल की पहली झलक 17 दिसंबर को देखने को मिल सकती है |
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था
फ़िल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका थी। 17 दिसंबर को इस फिल्म की पहली झलक आने की खबरें है। 1 मिनट की एक वीडियो जारी किया जा सकता है। पुष्पा द राइज की सफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा।
पुष्पा टू की टेस्ट शूट के लिए बैंकॉक जा रहे हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से लौट रहे हैं और पुष्पा टू की टेस्ट शूट के लिए बैंकॉक जा रहे हैं, जबकि फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। इस फिल्म को बड़े स्तर पर शूट करने के लिए सुकुमार किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते हैं।