2023-10-09 16:26:51
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के हर एक अनाउंसमेंट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सलमान खान के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर से जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। सलमान खान ने एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की थी और उसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे और ये लड़की कैमरे की तरफ पीठ हुए खड़ी हुई थी। इसके साथ ही सलमान खान बताया था कि वह कल कुछ शेयर करने वाले हैं। सलमान खान ने अपना वादा पूरा कर दिया है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नया अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने कौन सी नई बात फैंस को बताई है।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान और अलीजेह अग्निहोत्री ने दोनों तस्वीरों में सेम कलर और पैटर्न की ड्रेस पहनी हुई थी। सलमान खान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, जीन में है प्यार और देखभाल... हम सिर्फ हम हैं। महिलाओं के बिल्कुल नए कलेक्शन में अलीजेह अग्निहोत्री। इस तरह से सलमान खान ने अपने फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के क्लोदिंग ब्रांड में अलीजेह अग्निहोत्री को शामिल किया है। सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान के अधिकतकर उनकी उम्र को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान पिछली बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। ये फिल्म ईद, 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।