2023-10-16 15:22:11
बॉलीवुड: राखी सावंत अपनी स्टाइल और बेबाक बयानों से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सावंत कब किसके लिए क्या बोल दें कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। राखी सावंत के फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की नकल उतार रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का भी नाम लिया। आइए देखते हैं कि राखी सावंत के नए वीडियो में उन्होंने क्या कहा है।
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत पैपराजी को पोज दे रही हैं और फिर मलाइका अरोड़ा की नकल उतारने लगती हैं। राखी सावंत ये दिखाती हैं कि मलाइका अरोड़ा किस स्टाइल से चलती हैं और उनकी तरह मुंह बनाकर पोज देती हैं। इसके बाद राखी सावंत ने मलाइका अरोड़ा के बॉयफेंड का नाम लिया। राखी सावंत ने कहती हैं, मैं अर्जुन से मिलने जा रही हूं। राखी सावंत का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये पागल हो गई है। एक यूजर ने लिखा है, मलाइका इसे माफ कर देना। एक यूजर ने लिखा है, दुनिया का आठवां अजूबा है ये। एक यूजर ने लिखा है, मलाइका तुमसे बहुत अच्छी है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सेलिब्रिटी राखी सावंत आए दिन नए अवतार में कैमरे में कैद होती हैं। राखी सावंत हाल ही में आर्मी की ड्रेस पहनकर आईं और बोली उन्हें इजराइल भेज दो। राखी सावंत कई बार उर्फी जावेद की नकल करती हैं। गौरतलब है कि राखी सावंत ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है। राखी सावंत पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं।