राघव चड्ढा की दुल्हनिया परिणीति का हाउस में हुआ ग्रैंड वेलकम

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर
News

2023-09-26 16:10:43

बॉलीवुड: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी में पॉलीटिक और नॉन पॉलिटिक लोग पहुंचे थे। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे। शादी कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन कपल दिल्ली पहुंचा यानी परिणीति की ससुराल और राघव के घर। वहीं कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

शादी के सभी वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के ग्रैंड वेलकम का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा को लेकर राघव चड्ढा अपने घर पहुंचते हैं। दिल्ली में राघव के आवास पर दोनों का काफी जोरदार स्वागत होता है। सामने आए वीडियो में दोनों का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ होता है। लग्जरी गाड़ी में बैठे हुए ही दोनों घर के अंदर एंट्री लेते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में राघव चड्ढा का घर झालरों से सजा हुआ है। शादी के बाद परिणीति पहली बार राघव के घर पहुंची हैं।

बात करें परिणीति और राघव के वेडिंग लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion