2023-10-14 14:41:51
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम अब विदेशों में गूंज रहा है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के दम पर हॉलीवुड में शानदार काम कर रही हैं, जिस वजह से प्रियंका चोपड़ा की तारीफ काफी होती रहती है। प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी लाइमलाइट बटोरती हैं। इन दिनों प्रियंका का परिवार उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर के तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में है। दोनों तलाक ले रहे हैं और इसके लिए सोफी-जो ने वकीलों से बातचीत भी शुरू कर दी है। इन सबके बीच अब एक और खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के रिश्ते में भी खटास आ गई है।
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक का असर उनके पूरे परिवार पर हो रहा है। इसी वजह से प्रियंका और सोफी के बीच भी चीजें ठीक नहीं है। तभी तो दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। प्रियंका और सोफी के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा है, लेकिन प्रियंका जोनस फैमिली का हिस्सा भी है। इसी वजह से प्रियंका ने भी सोफी टर्नर से दूरी बनानी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है। हालांकि, सोफी टर्नर ने भी प्रियंका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। यानी अब दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई है।
बता दें कि जोई जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। दोनों ने बेहद ही सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। जोई और सोफी दो बेटियों के पैरेंट्स भी हैं, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ते खराब हो गया। सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तलाक की पुष्टि की थी। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में लिखा था, हम दोनों का बयान: चार शानदार सालों के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी इस शादी को सौहार्दपूर्ण ढंग से खत्म करने का फैसला लिया है। ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन असल में यह एक संयुक्त फैसला है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी की इच्छा का सम्मान करेगा।