2023-10-14 14:49:05
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी सिगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह के गानों को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है। पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की एक्ट्रेसेस के साथ ऑन स्क्रीम रोमांस किया हैं। इस लिस्ट में अब टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम जुड़ गया है।
हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना तुझे ना देखूं तो चैन’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह ने आकांक्षा के साथ जमकर रोमांस किया है। इस सॉन्ग में पवन सिंह और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने लायक है। सॉन्ग में आकांक्षा पुरी बेहद हसीन लग रही हैं। वहीं पवन सिंह का भी अंदाज देखने लायक है। पवन सिंह के इस नए गाने पर लोग प्यार लुटा रहे हैं। यही वजह है कि तुझे ना देखूं तो चैन’ को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं। इस शो में आकांक्षा ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया था। बताते चलें कि आंकाक्षा पुरी ने कई टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश ने माता पार्वती का किरदार निभाया था। इस रोल में आकांक्षा पुरी छा गई थीं। मालूम हो कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आती है।