2023-11-18 15:57:29
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के फैंस को एक तोहफा मिला है। दरअसल, बीते शुक्रवार यानी 17 नवंबर को दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म एनिमल की एक मिनट की एक क्लिप दिखाई गई। बुर्ज खलीफा पर अपने पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। फिल्म एनिमल की क्लिप जब बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई तब रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार दुबई की बुर्ज खलीफा पर फिल्म एनिमल के स्पेशल वीडियो के गवाह बने। जब फिल्म एनिमल की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा था तब रणबीर कपूर सहित उनके तमाम फैंस इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने में लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर सिंतबर में रिलीज किया गया और कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के टीजर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और इसकी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर से टकराएगी क्योंकि ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर इससे पहले मार्च, 2023 में रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था।