सिंघम 3 से सामने आया दीपिका पादुकोण का खतरनाक लुक

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सिंघम 3 से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं
News

2023-10-16 15:17:32

बॉलीवुड: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सिंघम 3 से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ इस बार दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म सिंघम 3 से नया अपडेट सामने आया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका पादुकोण का नया लुक शेयर किया है। दीपिका पादुकोण इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते है दीपिका पादुकोण का नया लुक कैसा है।

आज नवरात्री का पहला दिन है इस मौके पर सिंघम 3 के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फिल्म से नया लुक जारी किया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से दीपिका पादुकोण का ये दूसरा लुक है। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक नें काफी खतरनाक लग रही हैं। रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस के लुक की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक में अपराधी पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। साथ-साथ एक खतरनाक सी स्माइल पास करती हुई नजर आईं, जिसे देखने के बाद शायद आपको भी डर लगा जाए। दीपिका पादुकोण के इस लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने धांसू कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी।

ये हमारी शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण। रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस किरदार को सबसे सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर भी बताया है। एंटरटेनमेंट जगत के बड़े स्टार अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म सिंघम 3 साल 2024 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से टक्कर होने वाली है। फिल्म सिंघम 3 से सामने आए दीपिका पादुकोण को लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion