मोनालिसा पर चढ़ा छठ पूजा का रंग, फैंस को दी शुभकामनाएं

फिल्मों में धमाल मचाने वाली खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई हुई
News

2023-11-18 16:02:13

भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने वाली खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट वर्ल्ड पर आते ही वायरल हो जाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा भोजपुरी और टीवी की अदाकारा मोनालिसा की हर अदा पर लोग फिदा है। इस बीच एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने फैंस पर प्यार लुटाया है। छठ के पहले दिन मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। आइए नजर डालते हैं मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज पर...

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बार फिर से अपना देसी अवतार दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रेड साड़ी में अप्सरा जैसी लग रही हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का ये लुक देखते ही बन रहा है। खास बात तो यह है कि मोनालिसा ने इन फोटोज को साझा करते हुए अपने फैंस को छठ पूजा की बधाइयां भी दी हैं। मोनालिसा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी एक-एक तस्वीर पर लोग ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को छठ पूजा में गहरी आस्था है। वो हर साल अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छठ का महापर्व मनाती हैं। बताते चलें कि मोनालिसा ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम किया हैं। मोनालिसा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion