रश्मिका मंदाना के बाद काजोल बनीं डीपफेक वीडियो का शिकार

जब साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
News

2023-11-17 13:43:15

बॉलीवुड: अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी तुरंत रिएक्ट करते हुए इस तरह के वीडियोज पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी एक डीपफेक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वो क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ पोज करती दिखी थीं। अब इसका नया शिकार अदाकारा काजोल हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अदाकारा काजोल कपड़े बदलते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जिसके बाद से इस वीडियो को इंटरनेट से हटाया भी गया है।

इस वीडियो से ही अदाकारा काजोल का चेहरा लगे हुए महिला की तस्वीरें सामने वायरल होने लगी हैं। जिसमें ये महिला हूबहू काजोल जैसी दिख रही है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में वायरल हुए इस वीडियो के बारे में और पड़ताल करने पर पता चला है कि ये एक पुराना वीडियो है। जिसमें रोजी ब्रीन नाम की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कपड़े बदलते हुए दिख रही है। ये वीडियो गेट रेड्डी विद मी के ट्रेंड का था। जिसे टिकटॉक पर 5 जून 2023 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में नजर आ रहीं रोजी ब्रीन के चेहरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के जरिए अदाकारा काजोल के चेहरे से बदल दिया गया है। इस दौरान रोजी ब्रीन कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए और अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं।

कुछ दिनों पहले ही अदाकारा रश्मिका मंदाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डीपनेक टॉप पहनकर लिफ्ट में चढ़ती दिखती हैं। वीडियो में दिखाई गई महिला के चेहरे पर अदाकारा रश्मिका मंदाना का फेस एआई की मदद से लगाया गया था। जिसे देख लोगों में भी काफी गुस्सा फूट पड़ा था। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद सारा तेंदुलकर की भी अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ शेयर की गई तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस तस्वीर पर अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर को शुभमन गिल के फेस से रिप्लेस कर वायरल किया गया था।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion