2023-11-27 16:03:13
बॉलीवुड: आलिया भट्ट को अभी हाल ही में फिल्म डार्लिंग्स के लिए ओटीटी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अब इसी बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक खबर सामने आई है। रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद अब आलिया भट्ट का भी एक डीपफेक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही हैं। इस वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है, जो एकदम आलिया भट्ट जैसी नजर आ रही हैं।
एक बाद एक एक्ट्रेसेस डीपफेक का शिकार हो रही हैं। रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में लड़की बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है।
इस लड़की के फेस को डीपफेक तकनीक से बदला गया है। लड़की के फेस पर आलिया भट्ट के चेहरे को लगा दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस काफी नाराज नजर आए। फैंस ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की हैं।
आलिया भट्ट से पहले भी कई एक्ट्रेसेस के वीडियो वायरल हो चुके हैं। सबसे पहले रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस काजोल का वीडियो सामने आया था। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसके लेकर कई स्टार्स ने भी रिएक्शन भी दिया था। आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।