2026-03-28 00:01:45
ccनिपटाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उपायुक्त कैप्टन ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद जिले के सभी खजाना कार्यालय, उप-खजाना कार्यालय और सरकारी लेनदेन करने वाले बैंक सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि पंजाब वित्तीय नियमों के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि क्लोजिंग के समय किसी भी प्रकार का वित्तीय कार्य लंबित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च की रात 12 बजे तक ये सभी संस्थान खुले रहेंगे, जिससे सरकारी विभागों के बजट, बिलों के भुगतान और अन्य बैंकिंग लेनदेन को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को इन आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि वर्ष के अंतिम दिन होने वाली भारी भीड़ और तकनीकी कार्यों को बिना किसी बाधा के निपटाया जा सके।