2025-04-12 19:15:15
अलीगढ / अकराबाद। थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के द्वारा शनिवार को क्षेत्र के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ बरला गर्वित सिंह ने बैठक में मौजूद लोगों से 18 अप्रैल को अकराबाद में निकलने वाली हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा एवं अंबेडकर जयंती पर 16 अप्रेल को गांव धौरी में निकलने वाली शोभायात्राओं के बारे में जानकारियां ली। वहीं सीओ गर्वित सिंह ने कहा कि प्रशासन से प्रस्तावित किसी भी शोभायात्रा का रुट बदला नहीं जाएगा। जो रुट निर्धारित है उसी के अनुसार शोभायात्रा निकाली जाएंगी। किसी व्यक्ति को शोभायात्रा निकालने में कोई समस्या दिखाई दे रही हो तो वह बता दें। जिससे कि शोभायात्रा से पहले उस समस्या का समाधान किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी विजय यादव, प्रधान मूलचंद्र सिंह लोधी, रुपेश यादव, रनवीर सिंह, ध्रुव यादव, नेपाल सिंह, विक्रम सिंह, अवधेश शर्मा, मोनू सिंह, लवलेश यादव, प्रेमपाल सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।