2026-03-31 21:31:16
हापुड़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात एस आई कामेश सिंह और उनकी पुलिस टीम का सराहनीय कार्य सामने आया है। दिल्ली के शाहदरा अपनी ससुराल से मंजू देवी नामक महिला अपने मायके हापुड़ के पिलखुवा में आने के लिए गाजियाबाद के डसना मसूरी से ऑटो में सवार होकर आ रही थी जैसे ही पिलखुवा के बस स्टैंड पर उतरी तभी उसका बैग जिसमें कुछ नगदी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था ऑटो में छूट गया और ऑटो चालक चला गया जब महिला का ध्यान बैग पर पहुंचा तो महिला के होश उड़ गए महिला ने काफी देर तक ऑटो चालक को तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली उसके बाद महिला अपने बैग और ऑटो को तलाशते हुए हापुड़ पहुंच गई इसी दौरान मायूस महिला ट्रैफिक पुलिस में तैनात बेहद ईमानदार एस आई कामेश सिंह के पास पहुंची उन्होंने महिला की बातों को बड़े ही विस्तार से सुना उसके बाद टीम लगाकर यूनिक नंबर से ऑटो को तलाश करना शुरू कर दिया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कामेश सिंह ने ऑटो को तलाश लिया साथ ही महिला के बैग को महिला से चेक कराया जिसमें कुछ पैसों की नगदी सहित कीमती सामान से भरे बैग को महिला के सुपुर्द कर दिया महिला ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कामेश सिंह और उनकी पुलिस टीम का धन्यवाद दिया है।