हर्षोल्लास के साथ कन्याओं का पूजन कर मनाया राम नवमी का पर्व

हथीन/रोबिन माथुर : प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हथीन उपमंडल में राम नवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
News

2026-03-28 00:03:25

हथीन/रोबिन माथुर : प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हथीन उपमंडल में राम नवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रि में अष्टमी या नवमी को देवी स्वरूपा 2-10 वर्ष की कन्याओं की पूजा, भोजन (हलवा, पूरी, चने) और उपहार भेंट करने की परंपरा है। यह सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। इसमें पैर धोकर, तिलक लगाकर कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। इसी परम्परा को जारी रखते हुए शुक्रवार को माता के भक्तों ने विधि-विधान अनुसार अपने अपने घरों में माता की पूजा अर्चना कर कन्याओं को अपने घरों पर प्रेम सहित आमंत्रित कर उनकी पूजा अर्चना की और भोजन कराया तथा अपनी सामर्थ्य अनुसार भेंट देकर चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही हर गली - मोहल्ला में जय माता दी - जय माता दी के उदघोष सुनाई देता रहा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion