अयोध्या में हमारेआराध्य श्री राम आये हैं

अयोध्या में हमारे आराध्य श्रीराम आये हैं
News

2024-01-23 15:29:56

अयोध्या में हमारेआराध्य श्री राम आये हैं....✍️

वर्षों की तपस्या पूर्ण हुई है

अयोध्या में हमारे आराध्य श्रीराम आये हैं

उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम

गूंजी है चारों ओर शुभ शंहनाई

दसरथ-कौशल्या नन्दन श्रीराम आये है ।

सखि रे घर घर दीप जलाओ

सखि रे मधुर मंगल गीत गाओ

घर-घर बजी बधाईयाँ है। अयोध्या में हमारे आराध्य श्री राम आए हैं

घुमड़ रहे मन में आज खुशी रे

घर में बनाओ रंगो की रंगोली

मन्दिर में सजाओ पुजा की थाली

रंग बिरंगी फूलों की बारिश करो

घर आंगन गली गली धूम मची

सजे हुए हैं आज घर हर कोना

खील बताशे बांटो भिन्न मिष्ठान्न

ईत्र -रंग गुलाल उड़ाओ अयोध्या में मेरे आराध्य श्रीराम आये हैं।

यादों के विरह में कटे हैं कई कई दिन रात बर्षो व युगों युगात्तरो के

मेरे भाग्य रघुकुल तिलक हर्ष विधाता

देव मुनि जन जन के रक्षक

सुन्दर सुयश मंगलगान करो अयोध्या मे हमारे आराध्य श्रीराम आए हैं |

ढोल मंजीरा मृदंग बजाओ

धूप दीप कपूर दीप जलाओ

शंख विजय घण्ट आरती गाओ

तरह तरह के मेवा मिश्री मीठा

छप्पन भोग प्रसाद लगाओ

सबके दुःख दूर करेंगे श्रीराम

प्रेम से शुभ मंगल गीत गाओ

अयोध्या में हमारे श्रीराम आए हैं

हर्ष से घर घर मनाओ उत्सव

अयोध्या में हमारे आराध्य श्रीराम आये हैं ।

प्रियश्री विनोद तकियावाला

स्वतंत्र पत्रकार/स्तम्भकार

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion