2026-08-04 20:54:19
अनुपम संदेश संवाददाता मुरादाबाद जनपद मुरादाबाद /कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर कुंदरकी विधानसभा के लिए अनेकों परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। विधायक मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता ने बताया कि कल रात्रि लखनऊ में विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने, डींगरपुर में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना कराने, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं डियर पार्क से अक्का डिलारी, चमरूआ एवं मुंडिया मलूकपुर होते हुए रामपुर एनएच 09 तक लगभग 32 किलोमीटर स्टेट हाईवे के निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।