तकनीकी शिक्षा में सिरमौर होगा जैन पब्लिक स्कूल सीए मोहित जैन

बॉक्स आज होगा स्कूल के 40वें स्थापना दिवस उत्सव का आगाज प्रदेश सरकार के मंत्री एवं बेदी करेंगे शिरकत
News

2026-03-27 23:48:11

बॉक्स आज होगा स्कूल के 40वें स्थापना दिवस उत्सव का आगाज प्रदेश सरकार के मंत्री एवं बेदी करेंगे शिरकत रेवाड़ी। भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान मोहित जैन ने कहा कि अपने 40वें स्थापना वर्ष में प्रबंधन समिति ने जैन पब्लिक स्कूल को तकनीकी शिक्षा में सिरमौर बनाने का संकल्प लिया है। वे पत्रकारों को 28 व 29 मार्च को होने वाले स्कूल के 40वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जैन पब्लिक स्कूल अपना 40वां स्थापना दिवस उत्सव मना रहा है। यह दो दिवसीय उत्सव 28 व 29 मार्च को मनाया जाएगा। समारोह में प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल एवं सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शिरकत करेंगे। दिल्ली के प्रसिद्ध व्यवसायी संजय जैन एवं सतीश जैन भी अतिथि रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रंत संघचालक प्रताप सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने 40 साल के चुनौतिपूर्ण सफर में विद्यालय की नींव रखने वाले कर्मठ समाजसेवियों, दानवीरों एवं पूर्व प्रधानों के विकास कार्यो कि सराहना करते हुए कि नई प्रबंधन समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों मूल्यवान शिक्षा प्रदान करना है। शिक्षण के क्षेत्र में एआई तकनीक का प्रयोग कर विद्यालय को आधुनिक संस्साधन उपलब्ध कराए जाएँगे। वर्तमान परिवेश में अभिभावकों को आर्थिक लाभ देने के लिए पहली बार पुस्तकों पर 40 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। भविष्य में पारदर्शिता के साथ काम करते हुए विद्यालय का उत्तरोत्तर विकास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार 28 मार्च को स्थापना दिवस उत्सव का शुभारंभ होगा। इस भव्य उत्सव * उत्कर्ष * में सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रंत संघचालक प्रताप सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रविवार 29 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल तथा दिल्ली के प्रमुख व्यवसायी ज्योति ग्रुप के एमडी संजय जैन मुख्य अतिथि होंगें। पीएमआई इल्कट्रो मोबलिटी प्रा.लि. के एम.डी. सतीश कुमार जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। दोनों दिन कार्यक्रम का आयोजन शाम पाँच बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में जैन पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त अंकुर व प्रोडिजी स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी विद्यार्थियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में पूर्व छात्रों, प्रबंधन समिति से जुड़े पूर्व प्रधान, विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले दानवीरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूल पत्रिका * जैन आलोक दर्पणम् * का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधन समिति की उप प्रधान सीमा जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, विजय जैन एवं विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा उपस्थित थे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion