2026-03-27 23:57:16
त्रिनेत्र न्यूज करनाल। हिंदी और हरियाणवी के कवि,लेखक,स्तम्भकार,समीक्षक कृष्ण कुमार निर्माण की दो पुस्तकों घणा बदलग्गा यार जमान जो कि हरियाणवी लघुकविता संग्रह है और मन के जाल्लै जो कि हरियाणवी कुंडली संग्रह है,का दिल्ली के द्वारका के क्रेएटिव अनलॉक पर प्रख्यात व्यंग्यकार और प्रोफेसर डॉक्टर हरीश नवल,हिंदी अकादमी दिल्ली के सदस्य और ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली के उद्घोषक ऋषि कुमार शर्मा,हिंदी के प्रख्यात कवि,कथाकार,उपन्यासकार रामदरश मिश्र के पुत्र शशांक मिश्र और डॉक्टर सी पी भगत के हाथों एक भव्य कार्यक्रम में हुआ।इससे पूर्व इनके आठ साँझा गद्य/पद्य संग्रह के अलावा शब्द बोलते हैं, कविता के बहाने, हल्के-फुल्के व्यंग्य संग्रह, प्रसंगवश , संयोगवश , बखत-बखत की बात, बखत -बखत के बोल हिंदी और हरियाणवी में प्रकाशित हो चुके हैं।इनकी रचनाएं दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकी हैं और देश भर के विभिन्न समाचार-पत्र/पत्रिकाओं में समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं।बहुत जल्दी ही उनकी हिंदी पद्य की नवविधा जनिका पर करतूत पुरानी है जनिका संग्रह प्रकाशित होगी।कृष्ण कुमार निर्माण ने बताया कि प्रख्यात व्यंग्यकार डॉक्टर हरीश नवल, हिंदी अकादमी सदस्य ऋषिकुमार शर्मा और रामदरश मिश्र के पुत्र शशांक मिश्र द्वारा उनकी पुस्तकों का विमोचन किया जाना अपने आप में गर्व की बात है,जो उन्हें और अधिक अच्छा लिखने की प्रेरणा देगा।