2026-08-04 04:54:22
आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में महाविद्यालय स्थापना दिवस एवं नव प्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आज की मुख्य अतिथि प्रो0 जमीला खातून और महाविद्यालय प्राचार्य डा सुनीता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की संचालिका डा रज़िया परवीन ने महाविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ की यादगार की आख्या प्रस्तुत किया। जिसमें महाविद्यालय की स्थापना 3 अगस्त 1976 से ले कर आज तक की सुनहरी तारीख़ को खूबसूरती के साथ पेश किया। रामपुर की धरती सदियों से ज्ञान, साहित्य, संगीत और संस्कृति की समृद्ध परंपरा की धरोहर रही है। रामपुर के नवाबों ने जिस ज्ञान-परंपरा की नींव रखी, उसकी सबसे उज्ज्वल पहचान विश्वविख्यात रज़ा पुस्तकालय है, जहाँ हजारों दुर्लभ पांडुलिपियाँ, ऐतिहासिक ग्रंथ और अमूल्य ज्ञान-संपदा सुरक्षित है। इन्हीं गौरवशाली परंपराओं की छाया में स्थित हमारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर इस सत्य का जीवंत प्रमाण है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का मार्ग शिक्षा से होकर गुजरता है।
पिछले पचास वर्षों में इस महाविद्यालय ने केवल उच्च शिक्षा का प्रसार ही नहीं किया, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का भी विकास किया है। इस संस्थान की अनेक पूर्व छात्राएँ आज शिक्षा, शोध, प्रशासन, न्यायपालिका, चिकित्सा, पत्रकारिता तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएँ दे रही प्राचार्य डा सुनीता ने अतिथियों, पत्रकारों, शिक्षकों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए बताया कि इस महाविद्यालय यूपी का प्रथम महिला महाविद्यालय होने गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य आपको महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस, तथा अन्य छात्र कल्याण योजनाओं से परिचित कराना है।
हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आपकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान होगा और आप अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करेंगे! इस के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। उसके बाद छात्राओं ने लोकप्रिय गीत कजरी को प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। संगीत विभाग के उस्ताद डॉ भूपेंद्र सिंह ने ग़ज़ल गा कर माहौल को गुले गुलज़ार बना दिया और सभी को दाद देने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 जमीला खातून ने कहा कि पचास वर्षों की यात्रा किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह केवल वर्षों की संख्या नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस संस्थान ने अपने ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान की है।
आज इसके पूर्व छात्राएँ देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं, जो इस महाविद्यालय की सबसे बड़ी पहचान है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रो0 अनीता देवी एवं प्रो0 सबीहा परवीन ने स्थापना दिवस/50वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय के इतिहास पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नव प्रवेशित छात्राओं से सम्बंधित ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं शिक्षक जिसमें प्रो निशात बनो ने विस्तार से छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला, डा सोनू पूरी, डा प्रीति लता, डा वंदना राठौर, डा मनोरमा चौहान तथा डा योगेश चंद्र ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों, पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी तथा महाविद्यालय की विभिन्न समितियों, जैसे—एंटी रैगिंग सेल, महिला प्रकोष्ठ, IQAC, एनएसएस, रेंजर, स्कॉलरशिप, खेल परिषद, अनुशासन तथा सांस्कृतिक समिति का परिचय भी कराया गयाकार्यक्रम की समारोहक डा रज़िया परवीन और डा इफ्तेख़ार अहम क़ादरी ने संचालन किया।
इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्राओं के साथ महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य डा मोहम्मद क़ासिम, डा यामिनी सिंह एवं डा टिकेंद्र सिंह के साथ साथ कार्यालय से डा राजनी बाला, कल्पना देवल, केशव लाल, सुरेंद्र, शुभम, विमला देवी और विनीश आदि उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर