2023-12-26 12:25:19
डिजिकोर स्टूडियोज़ अपने आगामी शो ‘कैसे बनता है’ के साथ एक बार फिर से दर्शकों का ध्यान खींचने के लिये तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। इस सीजन के 8 एपिसोड होंगे और हर हफ्ते 2 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।
गौरतलब है कि उनका ब्लॉकबस्टर एंजल इनवेस्टमेंट शो ‘इंडियन एंजल्स’ हाल ही में काफी सफल हुआ है। इस शो ने निवेश में दर्शकों को भी भागीदार बनाया है। अब ‘कैसे बनता है’ का मकसद उत्पादन की पेचीदा दुनिया में पहुँचकर मनोरंजन को नई परिभाषा देना है। ‘‘हाऊ इट्स मेड’’ और ‘‘मेगाफैक्ट्रीज’’ जैसे ग्लोबल हिट्स से प्रेरित यह सीरीज रोजाना काम आने वाली चीजों के बनने का एक दिलचस्प सफर दिखाने का वादा करती है।
डिजिकोर स्टूडियोज़ के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक मोरे ने कहा, ‘’हमारा शो उस बेजोड़ कामकाज को दिखाने के लिये है, जो उन चीजों को बनाने के लिये होता है, जिन्हें हम अक्सर हल्के में लेते हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने देश में बनने वाली चीजों पर गर्व करें और उनके बारे में जानकर रोमांचित हों। यह आपकी पसंदीदा चीजों के बनने के पीछे की कहानियाँ बताने के लिये है। उस कड़ी मेहनत और बारीकी पर दिये जाने वाले ध्यान को दिखाने के लिये है, जो उन चीजों को खास बनाती है। हमें उम्मीद है कि आप रोजाना काम आने वाली इन चीजों को बिलकुल नये नजरिये से देखेंगे। आप भारत में होने वाले उत्पादन की शानदार दुनिया के बारे में जानने के लिये उत्सुक होंगे!’’
इस भागीदारी पर जियोसिनेमा के एक प्रवक्ता ने कहा, जियोसिनेमा को डिजिकोर स्टूडियोज के साथ उनके नये शो ‘कैसे बनता है’ के लिये एक बार फिर भागीदारी करने की बड़ी खुशी है। यह कॉन्सेप्ट दिलचस्प और अनोखा है। इस प्लेटफॉर्म को भारत और दुनिया में कहानी कहने की असीमित कला से दर्शकों का सशक्तिकरण करने के विचार से बनाया गया था। जियोसिनेमा अलग-अलग वर्गों के यूजर उसे ऐसे ब्राण्ड्स के लिये एक जोरदार प्लेटफॉर्म बनाता है, जिनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुँचना होता है। इस भागीदारी के साथ हमें एक और सीरीज लाने का इंतजार है, जो हमारे दर्शकों के अनुभव को शानदरा बनाएगा। हम डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में प्रभावकारी और सार्थक भागीदारियाँ करेंगे।’’
‘‘कैसे बनता है’’ में विभिन्न उत्पादों को बनाने के पीछे की पेचीदा प्रक्रियाएं दिखाई जाएंगी। इसमें टेक्नोलॉजी, गुणवत्ता, प्रबंधन, आदि जैसे पहलू होंगे। शो का कॉन्सेप्ट दर्शकों और उन चीजों के बीच गहरा जुड़ाव बनाने पर आधारित है, जो रोजाना उनके आस-पास होती हैं। हर एपिसोड के होस्ट एक दिलचस्प सफर पर ले जाते हैं और जानी-पहचानी चीजों के पीछे की उस्तादी और कारीगरी से पर्दा उठाते हैं। अलग-अलग कारखानों की कहानियाँ, उत्पादन की पेचीदगी और रोचक पल देखने का अनुभव बेजोड़ होगा, जो सिर्फ ‘कैसे बनता है’ में मिलेगा।