2024-12-26 16:34:27
गाजियाबाद। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी की। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस तानाशाही कर रहा है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने व कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता की यह एक मौत नहीं बल्कि हत्या है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट गाजियाबाद पहुंचकर अपना विरोध जताते हुए विधानसभा घेराव के दौरान हुई प्रभात पांडे की मृत्यु की जांच की मांग की राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर जिला कलेक्ट्रेट गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा।