2025-01-02 16:57:26
मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जिला की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बुधवार की शाम सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा व मंझनपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों/चौराहों व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान आम-जनमानस को सुरक्षा का एहसास भी कराया गया। एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करतें हुए आने-जाने वालें वाहनों को चेक किया गया। तथा दुकानदारों से वार्ता कर भय मुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया। इसके साथ ही सीओ ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बनी रहे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश भी दिया। लोगों को विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है।