गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी महिला सम्मान समारोह का आयोजन सैकड़ो महिलाओं

संस्कार उजाला संवाददाता मोनिका ठाकुरगढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के कुचेसर रोड चौपले पर स्थित राजा जी हवेली पर समाजवादी महिला
News

2026-03-25 23:06:46

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी महिला सम्मान समारोह का आयोजन सैकड़ो महिलाओं ने लिया हिस्सा संस्कार उजाला संवाददाता मोनिका ठाकुरगढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के कुचेसर रोड चौपले पर स्थित राजा जी हवेली पर समाजवादी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने बताया समाजवादी महिला सम्मान समारोह में PDA समाज की 251 महिलाओं का सम्मान किया गया आशुतोष शर्मा ने बताया समाजवादी महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मेरठ सहारनपुर मंडल से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी रहे जिन्होंने महिलाओं का सम्मान किया और समाजवादी सरकार आने पर प्रत्येक महिला को₹40000 माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के अनुसार मिलेंगे इसके लिए जागरूक किया आयोजन समिति में मुख्य रूप से आशुतोष शर्मा नरेंद्र सिंह विक्रम गुर्जर विंदर कश्यप अंकित भड़ाना अंकित कौशिक सुधांशु यादव तरुण कश्यप आदि लोग शामिल रहे कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन सेवक के अध्यक्ष आदेश गुर्जर जी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा जी सहित भारतीय किसान यूनियन सेवक की पूरी टीम शामिल हुई आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर 10000 महिलाओं के सम्मान का लक्ष्य रखा गया है और यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे अगला कार्यक्रम गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट में प्रस्तावित है जिसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगीप्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी ने बताया महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी तभी असली महिला सशक्तिकरण होगा इसके लिए समाजवादी पार्टी लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है और वह आर्थिक रूप से मजबूत बने और आत्मनिर्भर बने इसके लिए महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में लागू करने जा रही है आशुतोष शर्मा ने बताया अप्रैल महीने में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में एक विशाल समाजवादी महिला सम्मेलन समारोह होने जा रहा है जिसमें 5000 महिलाओं के सम्मान का लक्ष्य रखा गया है यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महिला सम्मान समारोह होगा जिसमें एक मंच पर 5000 महिलाएं शामिल होंगी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion